पार्टी की मजबूती के लिए करूंगा काम, महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2024

48 सीटों वाले प्रदेश में आशाअनुरूप प्रदर्शन नहीं करने के बाद बीजेपी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं बीजेपी आलाकमान से अनुरोध कर रहा हूं कि मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए ताकि मैं आगामी चुनाव के लिए पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर सकूं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के हिन्दुत्व पर भारी पड़ी सपा की जातीय जुगलबंदी

भाजपा राज्य में सिर्फ नौ लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में पार्टी की सीटें 14 कम हो गईं। अपने सहयोगियों, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ मिलकर, एनडीए ने 48 सीटों में से 17 सीटें जीतीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने महाराष्ट्र में 23 सीटें जीतीं। 

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान Durga Puja पंडाल में मची भगदड़, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

Baja California के पास समुद्र में नौका पलटने से 11 लोग लापता, 16 बचाए गए

Muzaffarnagar POCSO Court ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद

Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR