Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच लंबी चली मुलाकात, जानें क्या हुई बात

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन का नेतृत्व किया और वह उप मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। अजित पवार के इस कदम की वजह से 24 साल पहले शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी संकट में पड़ गई। सूत्रों का कहना है कि सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए आज सुबह अजीत पवार के घर पर एक बैठक हुई। इसके बाद अजित पवार देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे। फडणवीस के घट भी एक बड़ी बैठक हुई। 

इसे भी पढ़ें: इसे कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी, Sharad Pawar ने 1978 में जो बोया था उसे 2023 में काटना पड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि उनके पास जानकारी है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अजित पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया है। रविवार को सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा गठबंधन में शामिल होने के अजित पवार के कदम के साथ महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिशीलता बदल गई, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी दावा किया कि शिंदे सीएम पद खो देंगे। अगले साल लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की