Maharashtra: देवेन्द्र फडणवीस बोले- हमारा हिंदुत्व मुस्लिम विरोधी नहीं, उद्धव पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन की हिंदुत्व की विचारधारा मुस्लिम विरोधी या किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसकी विचारधारा तुष्टीकरण विरोधी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने के बाद तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन से पहले एएनआई संपादक स्मिता प्रकाश के साथ एक साक्षात्कार में, फडणवीस ने कहा था, "हमारे लिए हिंदुत्व क्या है? हमारा हिंदुत्व मुस्लिम विरोधी या किसी समुदाय विरोधी नहीं है। हमारा हिंदुत्व तुष्टीकरण विरोधी है। 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar को पता है कि उनका नंबर भी आयेगा, इसीलिए जनता दल यू में घबराहट दिख रही है

उद्धव पर निशाना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता की बात की, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव या ममता के पास नहीं गए, वे उद्धव से मिलने आए क्योंकि उन्हें उद्धव में एक नया छद्म धर्मनिरपेक्ष संगठन दिख रहा है। बालासाहेब ठाकरे के विपरीत चुनावी राजनीति में भाग लेने वाले उद्धव ठाकरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आप बिल्कुल सही हैं। मैं इसे सामने लाने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। आज, महाराष्ट्र या मुंबई में, हम एक गठबंधन हुआ करते थे। गैर-मराठी वोट और मराठी वोट पाने के लिए। बीजेपी के कारण उन्हें (उद्धव) गैर-मराठी वोट मिलता था। मराठी वोट पहले से ही उनके साथ थे। उन्हें फायदा मिलता था। बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद उन्होंने गैर-मराठी वोटों में लोकप्रिय नहीं है।”

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात