Maharashtra: गृह मंत्रालय पर अड़े एकनाथ शिंदे, बीजेपी नेताओं के संपर्क से हुए दूर, सभी बैठकें रद्द

By अंकित सिंह | Dec 02, 2024

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी के बीच एकनाथ शिदने अपनी पार्टी के लिए गृह मंत्रालय की मांग पर अड़े हुए हैं। इस बीच, स्थानीय भाजपा नेता उनसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं को बैठक के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि बीमार पड़ने के बाद शिंदे सतारा स्थित अपने गांव से ठाणे लौट आए हैं। वापसी के एक दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उन्होंने बीजेपी नेताओं से संपर्क नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: मेरे दरवाजे किसानों के लिए 24 घंटे खुले हैं...विरोध प्रदर्शन के बीच बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

इस बीच, एकनाथ शिंदे ने विधायकों और समन्वयकों के साथ आज होने वाली सभी बैठकें रद्द कर दीं। डॉक्टरों द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह देने के बाद उन्होंने बैठकें रद्द कर दीं और इसलिए वह आज ठाणे में ही रुकेंगे। एकनाथ शिंदे के गले में संक्रमण बताया जा रहा है। ऐसी भी अटकलें थीं कि शिंदे के बेटे श्रीकांत, जो एक सांसद हैं, संभवतः उपमुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, उन्होंने ऐसी अफवाहों का खंडन किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में थोड़ी देरी हो गई है और उनके डिप्टी सीएम बनने की अफवाहें निराधार हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan पर ट्रंप की पहली स्ट्राइक! 18 अरब रुपए पर शहबाज का संकट शुरू

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है, जिन्हें दो या तीन दिसंबर को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन के भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। भाजपा के नए विधायक दल की बैठक दो या तीन दिसंबर को होगी।’’ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री का पद और शिवसेना को गृह विभाग दिए जाने की अटकलों पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति की तीनों सहयोगी शिवसेना, भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) आम सहमति से इस पर फैसला करेंगी। 

प्रमुख खबरें

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी