महाराष्ट्र: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये ठगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2025

महाराष्ट्र के मुंबई में साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की। जालसाजों ने 68-वर्षीय महिला पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया और इससे बचने के वास्ते पैसों का भुगतान करने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उसने पीड़िता को क्रेडिट कार्ड का बकाया न चुकाने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और हैदराबाद पुलिस से बात करने के लिए कहा। इसके बाद खुद को एक पुलिस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने पीड़िता से बात की।

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति (फर्जी पुलिस अधिकारी) ने दावा किया कि पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हैदराबाद में 500 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी में किया गया और उसके खाते में 20 लाख रुपये जमा किए गए।

इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर कर रहा है। फिर सीबीआई अधिकारी ने पीड़ित महिला को वीडियो कॉल किया और उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने उससे कहा कि अगर वह खुद को गिरफ्तारी से बचाना चाहती है तो उसे दिए गए बैंक खातों में पैसा जमा करना होगा। इसके बाद महिला ने एक महीने के भीतर करीब 1.25 करोड़ रुपये जमा कर दिए।

प्रमुख खबरें

क्या दरकने लगा गुजरात का किला? किस चुनाव में हार ने बढ़ाई टेंशन! BJP ने शुरू किया डैमेज कंट्रोल

Asian Games Badminton: भारतीय टीम के सामने Japan की कड़ी चुनौती

Supreme Court की टिप्पणी के बाद भी Tamil Nadu दो-भाषा नीति पर अड़ा, Navodaya School को जमीन देने से इनकार

Asian Games से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सही साइज की किट का इंतजार