Maharashtra elections : राउत ने सोलापुर दक्षिण सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस को चेताया

By Prabhasakshi News Desk | Oct 28, 2024

मुंबई । शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कांग्रेस को सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर चेतावनी दी। शिवसेना यूबीटी ने पहले ही इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की तरफ से इस तरह की हरकतों के कारण उनकी पार्टी भी इस तरह की चीजें कर सकती है, जिसकी वजह से महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए ‘समस्याएं’ पैदा हो सकती हैं। 

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने अपनी नयी सूची में सोलापुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार (दिलीप माने) की घोषणा की है। ऐसा तब हुआ जब हमने पहले ही उसी सीट पर अपने उम्मीदवार (अमर पाटिल) को मैदान में उतार दिया है। मैं इसे कांग्रेस की ‘टाइपिंग’ की गलती मानता हूं। ऐसी गलती हमारी तरफ से भी हो सकती है।” राउत ने कहा, “मैंने सुना है कि स्थानीय कांग्रेस नेता मिराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं, जो हमारे तय सीट-बंटवारे का हिस्सा है। अगर यह चीज (सहयोगी दलों के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का) पूरे राज्य में फैल गयी तो यह गठबंधन के लिए समस्याएं पैदा करेगा।” 

कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। महाविकास अघाडी, सत्तारूढ़ महायुति को चुनौती दे रहा है। राउत ने मुंबई में कांग्रेस के अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कहा, “पार्टी मुंबई में एक और सीट मांग रही है। शिवसेना परंपरागत रूप से मुंबई में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। मुंबई में पार्टी की जरूरत है, जिस तरह विदर्भ क्षेत्र में कांग्रेस की जरूरत है।” 

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सोलापुर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “राज्य स्तर पर हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। राउत को मेरा विनम्र सुझाव है कि उन्हें अपनी आलोचना का रुख विपक्ष की ओर करना चाहिए। नामांकन दाखिल करने का मुद्दा कल तक खत्म हो जाएगा।” महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए ने 200 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव 20 नवंबर को होना है। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच कुछ सीट को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी