Maharashtra: किसान ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचने का दावा किया; चार साहूकार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक किसान ने दावा किया कि उसे चार साहूकारों से लिए गए ऋण की एक राशि चुकाने के मकसद से अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

नागभिड़ तहसील के मिंथुर गांव निवासी किसान रोशन सदाशिव कुडे ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2021 में चार स्थानीय साहूकारों से 40 प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण लिया था।

किसान के दावे के अनुसार, साहूकारों में से एक ने उन्हें किडनी बेचने का सुझाव दिया और एक एजेंट उन्हें कोलकाता ले गया जहां चिकित्सा जांच कराने के बाद कंबोडिया में सर्जरी हुई और उनकी किडनी निकाल ली गई। कुडे को इसके बदले आठ लाख रुपये मिले थे।

प्रमुख खबरें

Kushinagar में Narayani नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, प्रशासन अलर्ट पर

सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल

Mansarovar Yatra: Nepal में फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर Tamil Nadu सरकार की नजर

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!