Maharashtra: चुनावी दंगल के बीच कोर्ट में जारी है चाचा-भतीजे की लड़ाई, अजित पवार से SC ने मांगा जवाब

By अंकित सिंह | Oct 24, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य से घड़ी चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल को लेकर वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट द्वारा दायर याचिका पर जवाब मांगा। इस मामले में अगली सुनवाई 6 नवंबर (बुधवार) को होगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने उपमुख्यमंत्री और अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है।

इसे भी पढ़ें: BJP छोड़ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए नीलेश राणे, दोनों पार्टियां दोस्त तो फिर क्यों पाला बदल रहे नेता?

कोर्ट ने अजित पवार गुट से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। फिलहाल घड़ी का चुनाव चिन्ह अजित पवार गुट के पास ही रहेगा और वे डिस्क्लेमर के साथ घड़ी के चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार गुट से घड़ी का चुनाव चिन्ह वापस लेने की शरद पवार गुट की मांग को नहीं माना। शीर्ष अदालत शरद पवार नीत खेमे की एक याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें दावा किया गया है कि न्यायालय के आदेश का अजित पवार समूह द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज