Maharashtra: रुझानों के बाद महायुति में शुरू हुई मुख्यमंत्री पद के लिए जंग, भाजपा, शिवनेसा और एनसीपी के अपने-अपने दावे

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र में शनिवार को महायुति की भारी जीत की ओर अग्रसर होने के बीच, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण दरेकर ने कहा कि देवेंद्र फड़णवीस के राज्य के अगले मुख्यमंत्री होने की संभावना है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होगी तो महाराष्ट्र और विकास करेगा इसलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है इसके लिए मैं प्रदेश की लाड़ली बहनों और जनता को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी से ही मुख्यमंत्री होगा, मुझे लगता है कि देवेन्द्र फडणवीस ही सीएम होंगे।

इस बीच, देवेंद्र फड़नवीस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी मां से बात कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि वह काम खत्म कर लेंगे और शाम तक उनसे आशीर्वाद लेने जाएंगे। नागपुर विधानसभा सीट से फड़णवीस भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें 'अपना विमान उतारने' की जरूरत है क्योंकि राज्य के लोगों ने एनडीए गठबंधन को अपना वोट दिया है।

इसे भी पढ़ें: आज शाम BJP मुख्यालय जा सकते हैं पीएम मोदी, महाराष्ट्र में NDA तो झारखंड में INDIA गठबंधन आगे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में आगे चल रहे हैं, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने कहा कि यह अजित दादा, एनसीपी, जनता और बारामती के लिए बहुत भाग्यशाली दिन है। उन्होंने कहा कि मैं अजीत दादा को समर्थन देने के लिए बारामती के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह बारामती के लोगों की जीत है...मैं वही चाहता हूं (अजित पवार सीएम बनें) जो जनता चाहती है।' 

प्रमुख खबरें

बहुत सारे लोग थे... Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

ब्लैक सी में हमले के बीच फंसे 13 भारतीय, तुरंत एक्शन में आया भारत, आया बड़ा बयान

RCB बनी 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम

बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन बुकिंग अब UPI से होगी, NIPL ने भारतीय पर्यटकों के लिए शुरू की सुविधा