Maharashtra: धर्मांतरण के बाद महिला को विवाह के लिए मजबूर करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2023

ठाणे। ठाणे जिले के नया नगर इलाके में दूसरे धर्म की 22 वर्षीय एक महिला का कथित अपहरण करने और उसकी जबरन शादी कराने के आरोप में सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। नया नगर पुलिस थाना के निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि आरोपियों में विवाह करने वाला युवक, उसकी मां और शादी कराने वाला मौलाना शामिल है। उन्होंने बताया, ‘‘ पीड़िता और आरोपी की मुलाकात 2021 में एक कंप्यूटर कक्षा में हुई थी। उसने उससे शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी और अपने घर में भी युवती से दुष्कर्म किया था। इसी साल मार्च में आरोपी ने लड़की से कहा कि उसके पास उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हैं।’’

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में