Maharashtra : हाइड्रोजन सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार की रात हाइड्रोजन गैस के सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वसई विरार शहर महानगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी भूपेश भोईर ने कहा, ‘‘गुजरात से मुंबई हाइड्रोजन गैस सिलेंडर ले जा रहा ट्रक वसई और तुंगारेश्वर फाटा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आग लग गई। कुछ सिलेंडर भी फट गए।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ घंटों के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा इलाका आग की चपेट में आ चुका था।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य