महाराष्ट्र : रत्नागिरि जिले में सूखी नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2025

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में सोमवार को सुबह एक कार के सूखी नदी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर खेड़ के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मिताली विवेक मोरे (43), मेघा पराडकर (22), सौरभ पराडकर (22), निहार मोरे (19) और श्रेयस सावंत (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि खेड़ थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि नदी सूखी होने के कारण वाहन चट्टानों से टकरा गया, जिससे उसमें सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का रत्नागिरि के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि खेड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Stuart Fails to Save the Universe | Official Trailer | जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़

Sai Sudharsan का श्रीलंका A के खिलाफ शानदार शतक, Test Team में No. 3 के लिए ठोका मजबूत दावा

Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़