महाराष्ट्र : रिश्वत के मामले में पूर्व स्टेशन मास्टर 16 साल बाद बरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 2009 के रिश्वत के एक मामले में एक पूर्व स्टेशन मास्टर को बरी कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सूर्यकांत एस शिंदे ने नौ जून के अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष रामकरण पंचूराम मीणा के खिलाफ ‘‘किसी भी आरोप को साबित करने में बुरी तरह विफल रहा’’ जिस पर फल विक्रेता से रिश्वत मांगने का आरोप था। आदेश की एक प्रति रविवार को उपलब्ध हो सकी।

सीबीआई ने उसी दिन दावा किया कि उन्होंने मीणा को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विक्रेता की शिकायत के आधार पर मीणा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपित किया गया।

अभियोजन पक्ष का मामला शिकायतकर्ता और एक गवाह की गवाही और वॉयस रिकॉर्डिंग के रूप में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पर आधारित था। हालांकि अदालत ने पाया कि प्राथमिक सबूत शिकायतकर्ता की मौखिक गवाही थी।

न्यायाधीश ने शिकायतकर्ता की विश्वसनीयता पर भी संदेह जताया। अदालत ने कहा, ‘‘ शिकायतकर्ता आरोपी के खिलाफ रंजिश रखता था, इसलिए आरोपी को झूठे मामले में फंसाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन