महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में भयानक सड़क हादसा, चार श्रद्धालुओं की मौत; 16 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)।महाराष्ट्र के सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर एक ट्रक के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने से चार ‘वारकरियों’ की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। भगवान विट्ठल के भक्तों को वारकरी कहते हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा रविवार देर रात 11 बजे कोंडी गांव के पास हुआ।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट की मौत

सोलापुर ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ वारकरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ‘एकादशी’ मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी रास्ते में एक ट्रक का टायर फटने से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पड़ोसी उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर के रहने वाले बीस वारकरी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य 16 लोगों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

ईरान पर हमले को 21 दिन, Modi सरकार चुप क्यों? जयराम रमेश ने दागे कई तीखे सवाल

चैंपियन के लिए रूस के राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, घुटनों के बल बैठकर चौंकाया

IPL में KKR की कप्तानी पर Ajinkya Rahane का मंत्र, शांति और सकारात्मकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

जो डर गया वो मर गया, Mamata Banerjee का Modi सरकार को सीधा चैलेंज, बजने लगीं तालियां