महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2024

महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter