महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिये तत्काल सहायता राशि मंजूर की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य में हाल में आई बाढ़ और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता के तौर पर दस हजार रुपये की राशि प्रदान करने का फैसला किया। राज्य मंत्रिमंडल ने रायगढ़ जिले के महाड में एनडीआरएफ के स्थायी शिविर के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। राज्य मंत्रिमंडल ने बाढ़ प्रभावित लोगों कोतत्काल सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आयकर आकलन आदेश रद्द किया

पिछले सप्ताह हुई भीषण बारिश ने कई जिलों में कहर बरपा रखा है। राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के नियमों के तहत सहायता प्रदान करनी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आयकर आकलन आदेश रद्द किया

उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि अन्य वस्तुओं के अलावा प्रभवित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतो की वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तत्काल सहायता के तौर पर प्रभावित लोगों को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि और मदद केंद्र सरकार से और कोष मिलने पर प्रदान की जाएगी।

प्रमुख खबरें

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report