Heatstroke Deaths: हीट स्ट्रोक त्रासदी के बाद इवेंट पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, खुले में रैली-समारोह के लिए टाइमिंग तय

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2023

नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में कथित तौर पर हीट स्ट्रोक से 14 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि गर्मी की स्थिति में सुधार होने तक राज्य भर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुले स्थानों में कोई समारोह या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं NCP में हूं और यहीं रहूंगा

महाराष्ट्र एलओपी और एनसीपी नेता अजीत पवार ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम के दौरान हीटस्ट्रोक के कारण 13 लोगों की मौत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे को लिखा था। अजित पवार ने अपने पत्र में घटना की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने और दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये और प्रभावितों के लिए 5 लाख रुपये के साथ मुफ्त इलाज की भी मांग भी की थी।  

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप