महाराष्ट्र सरकार ने विधवाओं और एकल महिलाओं की मदद के लिए मिशन वात्सल्य का दायरा बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

महाराष्ट्र सरकार ने सभी विधवाओं और एकल महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए अपनी मिशन वात्सल्य योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने यह जानकारी दी।

योजना शुरू में 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों और विधवा महिलाओं की सहायता के लिए शुरू की गई थी। उस समय, तहसीलदारों के अधीन तालुका स्तर पर समितियां गठित की गई थीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसे अनाथ और विधवा महिलाएं सरकारी सहायता और मृत्यु, आय, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ-साथ विधवा पेंशन, आवास सहायता और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकें।

तटकरे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अब सरकार आपके द्वार पहल के तहत विधवा और एकल महिलाओं के लिए विभिन्न राज्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तर पर शिविर और संपर्क कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा, “मिशन वात्सल्य का विस्तार महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा और महाराष्ट्र की सभी एकल महिलाओं को राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर