महाराष्ट्र में जारी घमासान के बीच गडकरी से मिले अहमद पटेल, बोले- किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन तय नहीं हो पाया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसी बीच खबर आई कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान पटेल ने साफ किया कि यह मुलाकात महाराष्ट्र को लेकर नहीं हुई है। 

अहमद पटेल ने कहा कि किसानों से जुड़े हुए मुद्दे बातचीत हुई है। हालांकि महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक घमासान को देखते हुए यह माना जा रहा है कि यह मुलाकात सरकार गठन को लेकर हो सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात की असल वजह क्या है। 

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग