महाराष्ट्र सरकार को मिला Air India की इमारत का स्वामित्व, 1,601 करोड़ रुपये का भुगतान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2024

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को संपत्ति के हस्तांतरण को मंजूरी देने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार एयर इंडिया की चर्चित इमारत की मालिक बन गई है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के नरीमन पॉइंट पर एयर इंडिया की इमारत को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत सरकार ने एआई एसेट्स होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (एआईएएचएल) की एयर इंडिया इमारत, मुंबई को 1,601 करोड़ रुपये में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।’’ 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल