शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 700 स्वास्थ्य क्लीनिक खोलेगी महाराष्ट्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 700 ‘आपला दवाखाना’ (स्वास्थ्य क्लीनिक) शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को दोगुना किया जाएगा। बयान के अनुसार, ‘‘आपला दवाखाना शुरू करने का मकसद लोगों को उनके घरों के पास स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है।

इसे भी पढ़ें: देश भर में 25,000 मोबाइल टॉवर लगाने के लिए 26,000 करोड़ रुपये मंजूर

शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा