महाराष्ट्र सरकार ने सौर पैनल परियोजना गुजरात स्थानांतरित होने के दावे को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर में प्रस्तावित एक सौर पैनल परियोजना को पड़ोसी राज्य गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया है।

राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने वडेट्टीवार के दावे को खारिज कर दिया। वडेट्टीवार ने कहा कि वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस परियोजनाओं के बाद यह तीसरा बड़ा औद्योगिक उपक्रम है जिसे महाराष्ट्र से गुजरात में स्थानांतरित किया गया है।

उद्योग मंत्री सामंत ने वडेट्टीवार के दावे को खारिज कर दिया और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 550 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने वाली एक प्रमुख अक्षय ऊर्जा कंपनी महाराष्ट्र में अपनी क्षमता को 2,000 मेगावाट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ‘रीन्यू’ के एक बयान को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह परियोजना स्थानांतरित नहीं कर रही।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता