31 दिसंबर के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जारी की नयी गाइड लाइंस, जानें क्या होगा बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य में होटल, रेस्तरां, पब और बार 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच या ज्यादा लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन (रात्रि कर्फ्यू के मद्देनजर रात में 11 बजे के बाद) दवा खरीदने और रिश्तेदारों, दोस्तों के घर जाने के लिए बाहर निकलने पर पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर महामारी संबंधी पाबंदियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया है क्योंकि नववर्ष पर बड़ी संख्या में वहां लोग आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अनिल देशमुख ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों को करना पड़ रहा ईडी-CBI का सामना

नए प्रकार के कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया था। एक सवाल पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के तहत अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर रही है। पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में ईडी ने हाल में शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन किया था। देशमुख ने कहा, ‘‘भाजपा और (केंद्र) सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को ईडी के नोटिस मिल रहे हैं। यह गंभीर मामला है।

प्रमुख खबरें

21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद Sonam Wangchuk अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह