महाराष्ट्र सरकार को ओबीसी आरक्षण के लिए आंकड़ा जुटाने पर ध्यान देना चाहिए : फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) केआंकड़े जुटाने पर ध्यान देना चाहिए ताकि समुदाय के लिए राजनीतिक आरक्षण को बहाल किया जा सके। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कही। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा ओबीसी आरक्षण संकट के समाधान के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता संवाददाताओं से बात कर रहे थे। फडणवीस ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण को खारिज नहीं किया है बल्कि केवल एक प्रावधान को बताया है।

इसे भी पढ़ें: होशंगाबाद में नोटरी अधिवक्ता ने की खुदखुशी,कोर्ट में खड़े होकर पिस्टल से मारी खुद को गोली

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग को आंकड़ा जुटाना चाहिए ताकि हम ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण हासिल कर सकें। राज्य को ओबीसी के राजनीतिक पिछड़ेपन का अध्ययन कराने की भी जरूरत है।’’ फडणवीस ने कहा कि पूरे समुदाय की गणना की जरूरत नहीं है और आंकड़े नमूना आधार पर जुटाए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त