महाराष्ट्र सरकार, वाया दिल्ली दरबार, क्या है बीजेपी और बागियों के बीच के सत्ता का फॉर्मूला?

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। आज फडणवीस की अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वकील महेश जेठमालानी भी दिल्ली पहुँच रहे हैं। चर्चा ये भी है कि जेठमालानी फडणवीस के साथ ही दिल्ली गये हैं। जेठमलानी राज्य सभा सांसद भी हैं। वहीं एकनाथ शिंदे भी आज गोवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी फडणवीस के साथ मुलाकात करेंगे। चर्चा है कि बीजेपी एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों को साथ लेकर सरकार बना सकती है। अंदरखाने ऐसी भी बातचीत चल रहीं हैं कि शिंदे और बीजेपी कैंप में सरकार बनाने की शर्तों पर विचार-विमर्श हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर क्या साझा फॉर्मूला हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को लग सकता है एक और बड़ा झटका, 18 में से 14 सांसद शिंदे के संपर्क में हैं

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फॉर्मूला 

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फॉर्मूला लगभग तैयार है। सूत्रों के अनुसार शिंदे सहित सभी दलों का कैबिनेट में प्रतिनिधित्व होगा। छह विधायकों पर एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री दिया जाएगा। शिवसेना के एकनाथ शिंदे कैंप को 6 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्री  बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के 18 कैबिनेट मंत्री होंगे और तक़रीबन 10 राज्यमंत्री बनाए जाएँगे। वहीं कहां जा रहा है कि एकनाथ शिंदे खुद के लिए डिप्टी सीएम का पद भी मांग सकते हैं।

मौजूदा मंत्रालय ही चाहते हैं बागी

एकनाथ शिंदे गुट के बागी मंत्री मौजूदा मंत्रालय ही चाहते हैं। मौजूदा बागी गुट में शिंदे के साथ महाराष्ट्र सरकार के साथ 8 मंत्री हैं। ऐसे में शिंदे गुट वही मंत्रालय चाहता है जो कि इन विधायकों के पास पहले से थे। कल ही इन मंत्रियों से विभाग छीनकर दूसरे विधायकों को सौंपे गये हैं। इसके साथ ही पिछले एक महीने में लिये गए इनके अहम फैसलों को उद्धव सरकार ने रोक दिया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर