कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को दिए 65-65 लाख देगी महाराष्ट्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नागपुर। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले हर पुलिसकर्मी के परिवार को 65-65 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। देशमुख ने  बताया कि संक्रमण के कारण मारे गए हर पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के कारण मारे गए हर पुलिसकर्मी के परिवार को 65-65 लाख रुपए दिए जाएंगे। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के कारण कम से कम 31 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में इस समय5,60,303 लोग पृथक-वास में रह रहे है। एक विज्ञप्ति में मंत्री के हवाले से बताया गया कि राज्य में अब तक 80,229 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 2,849 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप