Savarkar Row: सावरकर गौरव यात्रा निकालेगी महाराष्ट्र सरकार, CM शिंदे बोले- राहुल बार-बार उनका अपमान कर रहे

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाई। हालांकि, सुनवाई के दौरान ही राहुल गांधी को जमानत दे दी गई। लेकिन 2 साल की सजा की वजह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद राहुल गांधी एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने आए। इस दौरान राहुल गांधी से माफी को लेकर सवाल पूछा गया। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं, मैं राहुल गांधी हूं। गांधी कभी माफी नहीं मांगते। इसके बाद भाजपा राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा साफ तौर पर राहुल गांधी पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने रही काले जादू का सहारा', पीयूष गोयल का सवाल, क्या वे लोकतंत्र के मंदिर को अपमानित करना चाहते हैं?

वहीं, आज भाजपा-शिवसेना सांसदों ने वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कहां भगवान राम और कहां ये(कांग्रेस) लोग, इससे पहले इन्होंने कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं मैं माफी नहीं मांगूगा। क्या इन्हें वीर सावरकर जैसे लोगों का योगदान पता है?

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान