महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिये भाजपा को किया आमंत्रित

By अंकित सिंह | Nov 09, 2019

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच आज राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिये भाजपा को आमंत्रित किया। यह जानकारी सूत्रों से आ रही है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़े दल भाजपा को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया है। 

राज भवन सूत्र ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भाजपा से सरकार बनाने के लिये अपनी इच्छा से अवगत कराने को कहा है। बता दें कि शिवसेना के आक्रामक तेवरों से चुनाव बाद गठबंधन सरकार बनाने के किसी भी प्रयास के परवान नहीं चढ़ने के बीच देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था लेकिन सत्ता की साझेदारी के मुद्दे पर गतिरोध दूर नहीं हुआ और अब हालात यह हैं कि तीन दशक पुराने इस गठबंधन के अस्तित्व पर भी सवालिया निशान लगने लगा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Speaker Om Birla का बड़ा फैसला, अपने खिलाफ No-Confidence Motion पर निर्णय तक नहीं करेंगे सदन की अध्यक्षता

Podcast में Brand Manager के सनसनीखेज दावों पर भड़के Allu Arjun, भेजेंगे मानहानि का नोटिस

AI-Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, Social Media प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी हुए सख्त New Rules

Assam Election से पहले Final Voter List जारी, 2.4 लाख नाम हटे, क्या बदल जाएंगे कई सीटों के समीकरण?