'शिवाजी पुराने आदर्श, अंबेडकर और गडकरी नए', महाराष्ट्र के राज्यपाल के बयान पर मच सकता है सियासी बवाल

By अंकित सिंह | Nov 19, 2022

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एक बार फिर से मुश्किलों में पड़ सकते हैं। दरअसल वह बयानों की वजह से पिछले दिनों से सुर्खियों में ही आ गए थे। आज एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं। उनकी जगह नितिन गडकरी, भीमराव अंबेडकर और शरद पवार जैसे लोगों को महाराष्ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। अब इसी को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बवाल मच सकता है। दरअसल, मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से नितिन गडकरी और शरद पवार को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल अपना संबोधन दे रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर निशाना साधने वालों को बताना चाहिए कि सावरकर को अंग्रेजों से पेंशन क्यों मिली: पटोले

माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के विपक्षी दल राज्यपाल के इस बयान को लेकर उन पर हमलावर हो सकते हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने तो यह कह दिया है कि उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल से हटाया जाना चाहिए। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब राज्यपाल ने इस तरह के बयान दिए हैं जिससे कि बवाल बढ़ सकता है। इससे पहले भी उन्होंने महाराष्ट्र और गुजरात को लेकर कुछ बयान दिए थे जिसके बाद बवाल मचा था। उन्होंने कहा था कि मुंबई से गुजराती और राजस्थानी को हटा दिया जाए तो शहर के पास ना तो पैसे बचेंगे और ना ही वित्तीय राजधानी का तमगा। इसके बाद इस बयान पर बवाल मचा था। हालांकि राज्यपाल ने बाद में माफी मांग ली थी। 

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी