Maharashtra में MSRTC कर्मियों को Diwali से पहले मिलेगा वेतन, 391 करोड़ रुपये मंजूर

By अंकित सिंह | Oct 27, 2026

एक अहम घटनाक्रम में, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर राज्य परिवहन निगम के लिए 391.02 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस निगम को दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को वेतन देने में मदद मिलेगी। इस संबंध में, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) को निर्देश दिया कि त्योहार से पहले लगभग 83,000 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन बांट दिया जाए।

निगम के अध्यक्ष सरनाईक ने कहा कि सरकार और MSRTC प्रशासन को आपसी तालमेल से काम करना चाहिए, ताकि आर्थिक तंगी का असर दिवाली के जश्न पर न पड़े। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, महाराष्ट्र ST कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव श्रीरंग बर्गे ने कहा कि मंजूर की गई राशि पूरे वेतन का भुगतान करने के लिए नाकाफी है। बार्गे ने कहा कि पूरा वेतन देने के लिए कम से कम 560 करोड़ रुपये की जरूरत है। इतनी कम रकम से केवल नेट वेतन ही दिया जा सकेगा। प्रोविडेंट फंड (PF), ग्रेच्युटी और अन्य वैधानिक बकायों का भुगतान नहीं किया जा सकता। सरकार ने हमें एक बार फिर निराश किया है।

इसे भी पढ़ें: Bank of Maharashtra का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 41 प्रतिशत उछलकर 2310 करोड़ रुपये पहुंचा

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य के सूखा प्रभावित 304 तालुकों में उन लगभग 1.5 करोड़ किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की अग्रिम राशि देने को भी मंजूरी दी है, जिनकी फसल को 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' की तर्ज पर पुणे में एक राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी केंद्र (एग्जीबिशन सेंटर) के निर्माण को भी मंजूरी दी है। साथ ही, दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए 'जिला वार्षिक योजना' (डिस्ट्रिक्ट एनुअल प्लान) के फंड का एक प्रतिशत हिस्सा इस्तेमाल करने को भी मंजूरी दी गई है।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने YS Jagan से पूछा सवाल, पैतृक संपत्ति पर क्यों नहीं सुन रहे मां की सलाह

Science Conclave में बोले PM Modi, नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत, करना है दुनिया का नेतृत्व

Israel Election: 1981 के बाद पूर्वाह्न 10 बजे तक सर्वाधिक 16.68 प्रतिशत मतदान दर्ज

नेतन्याहू के हारते ही ईरान में तबाही, इजरायल का क्या है सीक्रेट प्लान?