किसान आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों के ट्वीट की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार

By अनुराग गुप्ता | Feb 08, 2021

मुंबई। किसान आंदोलन को लेकर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद रिहाना के ट्वीट का जवाब देने के लिए की कई हस्तियों ने ट्वीट किया। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर समेत कई हस्तियों के ट्वीट्स की जांच कराने की बात कह रही है। 

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन: रिहाना का सवाल, सचिन-कोहली का जवाब पर शारापोवा चर्चा में क्यों? 

कांग्रेस नेता ने कहा कि रिहाना के ट्वीट के बाद सरकार हरकत में आ गई और विदेश मंत्रालय ने जो ट्वीट किया उसे हमने पहली बार देखा है। इसके साथ ही उन्होंने हस्तियों द्वारा ट्वीट किए जाने की टाइमिंग और शब्दों को लेकर संदेह जाहिर किया और कहा कि क्या इन लोगों को ट्वीट करने के लिए कोई स्क्रिप्ट दी गई थी ?

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ