Riteish Deshmukh ने अपने विधायक भाई से कहा- महाराष्ट्र को आपसे बहुत उम्मीदें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

अभिनेता रितेश देशमुख ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को उनके विधायक भाई अमित देशमुख से बहुत उम्मीदें हैं। रितेश अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने पिता को याद किया और इस दौरान अपने आंसू रोक नहीं पाए।

अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने यह बात अपने चाचा से कभी नहीं कही लेकिन आज मैं उनसे सबके सामने करना चाहता हूं कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच चाचा और भतीजे के बीच आदर्श रिश्ते का उदाहरण पेश करता है।’’ रितेश ने इस मौके पर अपने भाई अमित से कहा कि लातूर और महाराष्ट्र के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी के बीच Sensex 460 अंक फिसला, Nifty भी 124 अंक टूटा

Blue Energy Motors केंद्र की Parivartan योजना से जुड़ी, Delhi NCR में चलेंगे स्वच्छ वाणिज्यिक ट्रक

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक