Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान कल, 182 उम्मीदवार मैदान में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिये शुक्रवार को होने वाले चुनावों में सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाडी अपनी ताकत आजमाने के लिए तैयार हैं। इन सीटों पर कुल 182 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य की 78 सदस्यीय विधान परिषद में पांच सीटों—तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों—के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने हैं।

संबंधित भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले पंजीकृत स्नातक और शिक्षक इन चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं। पांच निवर्तमान सदस्य, जिनका कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है, वे हैं सतीश चव्हाण (छत्रपति संभाजीनगर स्नातक), अरुण लाड (पुणे स्नातक), अभिजीत वंजारी (नागपुर स्नातक), किरण सरनाईक (अमरावती शिक्षक) और जयंत असगांवकर (पुणे शिक्षक)। महायुति - जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं - और विपक्षी महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन - जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) शामिल हैं - सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने नागपुर स्नातक, पुणे स्नातक और पुणे शिक्षक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि राकांपा छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट से और शिवसेना अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। एमवीए खेमे में, कांग्रेस नागपुर स्नातक और पुणे शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनाव लड़ रही है; राकांपा (शप) ने पुणे और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि शिवसेना (उबाठा) अमरावती शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए मैदान में है। कुल 10,68,072 मतदाता 2,419 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने के पात्र हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games: तैराक Kapil Kumar और तीरंदाज Swati Chaudhary ने जीता Silver

ONGC के नए चेयरमैन बने Sunil Kumar, पहली बार कार्यकारी निदेशक सीधे शीर्ष पद पर पहुंचे

Delhi High Court की टिप्पणी के बाद Dilip Ghosh बोले, CJP का Gen Z आंदोलन बड़ा घोटाला

Ferrari ने पेश की पहली EV Luce, 1036bhp पावर और 530km की रेंज से लैस