महाराष्ट्र ने बांध के ‘बैकवाटर’ के पास के परिसरों में शराब पर प्रतिबंध हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

महाराष्ट्र सरकार ने अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच साल पुरानी अपनी नीति में संशोधन करके बांध के ‘बैकवाटर’ के पास परिसरों में शराब परोसने और उसके सेवन की अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में 3,255 सिंचाई परियोजनाएं हैं, जिनमें 138 बड़ी, 255 मध्यम और 2,862 छोटी परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें से कई परियोजनाएं पहाड़ी और दर्शनीय क्षेत्रों में स्थित हैं जिनके पास कई विश्राम गृह, बंगले और कर्मचारी आवास स्थित हैं।

अधिकारी ने कहा कि श्रम बल और रखरखाव की कमी के कारण इनमें से अधिकतर संपत्तियों का इस्तेमाल नहीं हो पाता। इन संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, विभाग ने 17 जून, 2019 को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) या निर्माण-संचालन-हस्तांतरण (बीओटी) मॉडल के तहत जलाशयों के पास भूमि और परिसर के विकास की अनुमति दी थी।

हालांकि शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और 2019 के शासकीय आदेश में एक प्रावधान के तहत उल्लंघन की स्थिति में अनुबंध समाप्त करने की अनुमति दी गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ अक्टूबर को जारी नए शासकीय आदेश में इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है और ऐसे परिसरों में शराब परोसने और सेवन की अनुमति दी गई है। पट्टे की अवधि जो पहले 10 या 30 साल तक सीमित थी अब 49 साल तक बढ़ाई जा सकती है।’’ उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य बांध क्षेत्रों के आसपास अनधिकृत दुकानों और झुग्गियों के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाना है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका