Maharashtra: विस्फोटकों के निपटान के दौरान उसके टुकड़ों से चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय गोला-बारूद डिपो के पास पुराने विस्फोटकों को नियंत्रित तरीके से नष्ट करने के दौरान धातु के टुकड़ों से चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान केलापुर निवासी संदीप तुड़दम (34) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, तुड़दम कुछ अन्य लोगों के साथ सोनेगांव (आबाजी) सैन्य शिविर के प्रतिबंधित क्षेत्र में नष्ट किए जा रहे पुराने विस्फोटकों का धातु इकट्ठा करने गया था।

डीओली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, विस्फोटक से उड़े धातु के टुकड़े उसके सीने में लगे, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पिछले हादसों के बावजूद, गांव के लोग विस्फोटकों के धातु इकट्ठा करने के लिए इस प्रतिबंधित क्षेत्र में आते रहते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.