By अंकित सिंह | Jan 01, 2025
महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को दो समूहों के बीच झड़प हो गई जब राज्य मंत्री गुलाबराव पाटिल के ड्राइवर ने कार का हॉर्न बजाया जिससे पलाधी गांव के स्थानीय लोग परेशान हो गए। यह विवाद तब शुरू हुआ जब शिवसेना मंत्री के परिवार को ले जा रहे एक ड्राइवर ने कार का हॉर्न बजा दिया। ग्रामीणों और पार्टी समर्थकों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने पथराव किया और दुकानों और वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना आंतरिक विवाद के कारण हुई, 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि वे कानून के खिलाफ न जाएं और शांति बनाए रखें। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मीक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार का ‘‘गुंडा राज’’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं विपक्षी दलों ने तीन सप्ताह तक कराड को पकड़ने में पुलिस की विफलता पर सवाल उठाये।