महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, वेट एंड वॉच के मूड में NCP

By अंकित सिंह | Jan 15, 2021

महाराष्ट्र में एनसीपी कोटे से उद्धव ठाकरे के सरकार में शामिल धनंजय मुंडे पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। दरअसल, 37 साल की एक महिला ने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा था जिसमें उसने कहा था कि 2006 में मुंडे ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। दूसरी तरफ धनंजय मुंडे इन आरोपों को आधारहीन बता रहे हैं। इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से गर्म है। भाजपा जहां लगातार धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं एनसीपी वेट एंड वॉच के मूड में दिखाई दे रही है। धनंजय मुंडे को लेकर देर रात प्रफुल्ल पटेल के घर पर एनसीपी की बैठक हुई। इस बैठक में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील शामिल रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में संजय मुंडे को लेकर बातचीत जरूर हुई होगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर एनसीपी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। शिवसेना की अगुवाई वाली एमवीए सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया और इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करार दिया। इन सब के पीछे धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर कई और लोगों ने भी अपने पक्ष रखे हैं। दरअसल, भाजपा जहां एक ओर धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांग रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही नेता कृष्णा हेगड़े ने उस महिला को लेकर बड़ा बयान दिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर