महाराष्ट्र के मंत्री ने शिक्षा मॉडल को समझने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली| महाराष्ट्र के मंत्री संजय बंसोडे ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा के मॉडल को समझने के लिए दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: कैलाश गहलोत ने ई-ऑटो मेले का उद्घाटन किया

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘संजय बंसोडे ने कहा कि उनके नेता शरद पवार (राकांपा प्रमुख) ने उन्हें दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने, दिल्ली के शिक्षा मॉडल से सीखने और दिल्ली की तरह महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों का निर्माण करने के लिए कहा।’’

बयान में कहा गया कि मंत्री को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए देशभक्ति पाठ्यक्रम से भी अवगत कराया गया। दौरे के दौरान बंसोडे के साथ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए महाराष्ट्र सरकार की मदद करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के आतंकवादियों को 12 और 10 साल की सजा सुनाई

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर