महाराष्ट्र: विधायक ने जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों की मदद के लिए केंद्र को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बहुजन विकास आघाडी विधायक क्षितिज ठाकुर ने विदेश मंत्री को एक पत्र लिख कर पिछले कुछ महीनों से चीनी जल क्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे 39 भारतीयों की सहायता करने का अनुरोध किया है। दोनों जहाजों में फंसे भारतीयों में कई लोग महाराष्ट्र से हैं। पालघर जिले की नल्लासोपारा सीट से विधायक ठाकुर ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में दावा किया है कि जहाज एमवी जग आनंद और एमवी अनासतासिया पर फंसे चालक दल के कुछ सदस्य जिले के वसई तालुका के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जहाज पर फंसे भारतीय अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं और उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कोविड-19 की रोकथाम के लिए 48 घंटे का लॉकडाउन शुरु

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मालवाहक पोत एमवी जग आनंद 13 जून से चीन के हुबेई प्रांत में जिंगटांग बंदरगाह के पास खड़ा है और उस पर 23 भारतीय नागरिक चालक दल के रूप में सवार हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य पोत एमवी अनासतासिया पर 16 भारतीय नागरिक चालक दल के रूप में हैं और यह 20 सितंबर से चीन के कोओफिदियन बंदरगाह के पास खड़ा है और माल के निपटारे का इंतजार कर रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि चीनी प्रशासन ने बताया है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर कई तरह के प्रतिबंध लगाने के कारण इन बंदरगाहों पर चालक दल में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई।

प्रमुख खबरें

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Pakistan से अब केवल PoK पर होगी बात, Kargil Vijay Diwas पर बोले Rajnath Singh

NEET Paper Leak Case: बिहार बंद के समर्थन में जेल भेजे गए Tej Pratap Yadav, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ