महाराष्ट्र: MLC चुनाव में भाजपा ने जीती 5 सीटें, शिवसेना और एनसीपी को दो-दो सीटें

By अंकित सिंह | Jun 20, 2022

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। 10 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। भाजपा ने 5 उम्मीदवार उतारे थे जबकि एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की ओर से दो-दो उम्मीदवार उतारे गए थे। 9 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा था। यही कारण था कि चुनाव कराए गए हैं। वही, दसवीं सीट के लिए चुनाव इस वजह से हुए क्योंकि इसी साल भाजपा विधायक की मृत्यु हो गई थी। हालांकि, भाजपा की जीत कहीं ना कहीं महा विकास आघाडी के लिए बड़ा झटका है। महा विकास आघाडी लगातार छह सीटों पर जीत का दावा कर रही थी। भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल करके अपनी ताकत दिखा दी है।

इसे भी पढ़ें: सुबोध कांत सहाय के बयान पर अनुराग ठाकुर का सवाल, इस नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी कांग्रेस?

भाजपा ने पांच उम्मीदवार- दरेकर, राम शिंदे, उमा खापरे, श्रीकांत भारतीय और प्रसाद लाड को मैदान में उतारा था, जिनमें से पहले चार को चुनाव जीतने के लिए आवश्यक न्यूनतम कोटा पहले ही मिल चुका है। भाजपा विधायक अतुल भाटखलकर ने कहा, ‘‘दारेकर को पहली वरीयता के 29 वोट मिले, जबकि राम शिंदे और भारतीय को पहली वरीयता के 30 वोट मिले। इसका मतलब है कि सूची में शीर्ष तीन उम्मीदवारों के हमारे अतिरिक्त वोट हमारे पांचवें उम्मीदवार प्रसाद लाड को स्थानांतरित हो जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि आप भाजपा उम्मीदवारों को पहली वरीयता के सभी वोटों की गिनती करते हैं, तो पार्टी को 133 वोट मिले हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 106 विधायक हैं, जबकि उसके उम्मीदवारों के लिए शेष वोट या तो निर्दलीय विधायकों से आए हैं, या छोटे दलों के विधायकों के हैं।

प्रमुख खबरें

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

एमसीडी क्षेत्र के करीब 5,000 रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि के तहत मिला 16 करोड़ का लोन

इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश जून में 26 फीसदी बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये पर पहुंचा

बिहार: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सोमवार तक के लिए टला