Maharashtra NCP Crisis: पृथ्वीराज चव्हाण बोले- पारिवारिक मतभेद होने से राज्य की राजनीति पर असर पड़ता है

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि शरद पवार को भतीजे अजीत पवार की बगावत के बारे में पता था और उन्होंने कहा कि अजीत पवार और उनके विधायकों को सरकार में लेने का निर्णय नई दिल्ली में लिया गया होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास जानकारी है कि एकनाथ शिंदे को उनके विद्रोह के लिए एक महीने में 10 से 11 अगस्त तक विधानसभा से निलंबित किया जा सकता है। इसलिए यदि शिंदे और उनके 16 विधायकों को बाहर कर दिया जाता है, तो सीएम पद अजीत पवार के पास आ सकता है। हम जानते हैं कि उनसे वादा किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक गुगली फेंकने वाले Sharad Pawar खुद हो गये बोल्ड, Ajit Pawar ने महाराष्ट्र की राजनीति में जो धमाका किया वो नयी मिसाल बन गया है

NCP का अंदरूनी मामला 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला NCP का अंदरूनी मामला है लेकिन राज्य की महा विकास अघाड़ी पर इसका असर पड़ेगा। यह रणनीति दिल्ली में तय हुई थी कि अजीत पवार को साथ लेना है, हमारी जानकारी है कि 1-2 महीने के अंदर एकनाथ शिंदे के खिलाफ कार्रवाई चल रही है उसमें ये निलंबित होंगे। उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून का उल्लंघन हुआ जिसमें बचने की उम्मीद नहीं है और यह 16 विधायक चले जाएंगे तो नए मुख्यमंत्री की आवश्यकता होगी। ऐसी स्थिति में भाजपा के अंदर अजीत पवार पर विश्वास किया गया है। महाराष्ट्र में बेहद अनिश्चिचतता की स्थिति बनी हुई है। आंकड़ा बहुत ज़्यादा है लेकिन कुर्सी के लिए हो रही खींचतान और नाराज़गी से कोई भी गुट खुश नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज