By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में विधान परिषद में कांग्रेस की सदस्य प्रज्ञा राजीव सातव पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। घटना सातव के गृह जिले हिंगोली में हुई थी। प्रज्ञा सातव ने बुधवार को ट्वीट किया था, ‘‘आज कलामनूरी गांव के कसबे धवंदा में मुझ पर हमला किया गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से मुझ पर हमला किया। यह मुझे चोट पहुंचाने का गंभीर प्रयास था और मेरी जान को खतरा है।’’ प्रज्ञा कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी हैं।