Maharashtra: फडणवीस के Vote Jihad वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, उनके सपने बिखरने वाले हैं, CM नहीं बनेंगे

By अंकित सिंह | Nov 11, 2024

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देवेन्द्र फडणवीस के 'वोट जिहाद वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सीएम नहीं बनेंगे और उनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, ओवैसी ने कहा कि अब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। उनके सपने बिखरने वाले हैं। वे केवल दिखावे के लिए एकजुट हैं, अंदर से वे केवल एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं, यह मैं जानता हूं।

इसे भी पढ़ें: BJP के घोषणापत्र पर Sanjay Raut ने साधा निशाना, कहा- Maharashtra को समझने में विफल रहे हैं Amit Shah

ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था और फडणवीस अब हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस मिलकर भी मुझे बहस में नहीं हरा सकते। ओवैसी ने कहा कि धर्मयुद्ध-जिहाद संबंधी टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। हैदराबाद के सांसद ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में वोट जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया? आपने विधायक खरीदे, क्या हम आपको चोर कहें?

प्रमुख खबरें

Gill बने ODI के नंबर 1, Vaibhav Sooryavanshi की T20I में 230 पायदान की ऐतिहासिक छलांग

तेरे लिए ले लेंगे, सब से दुश्मनी...भारत-चीन को मेन कल्प्रिट बता US ने कौन सा बिल किया पास, रूस से दोस्ती की भारी कीमत चुकाएगा हिंदुस्तान?

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी