Tibet में फंसे Maharashtra के 37 तीर्थयात्री Kathmandu रवाना, CM Fadnavis ने की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण तिब्बत में फंसे महाराष्ट्र के 37 श्रद्धालु मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार सुबह काठमांडू के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, ठाणे, पुणे, रायगढ़, अलीबाग और डोंबिवली के श्रद्धालुओं का यह समूह सुबह करीब छह बजे सागा, तिब्बत से नायलम चेक-पोस्ट के रास्ते रवाना हुआ और सुरक्षित रूप से नेपाल की राजधानी की ओर बढ़ रहा है। बयान में कहा गया कि उनकी काठमांडू से वापसी की उड़ान 29 अगस्त को दोपहर दो बजे निर्धारित है, इसलिए समय पर राजधानी पहुंचना उनके लिए बेहद जरूरी है।

इसके बाद राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय (एमईए) के साथ तत्काल समन्वय किया। बयान में कहा गया कि मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। तीर्थयात्रियों ने संकट की स्थिति में त्वरित हस्तक्षेप के लिए फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार और विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

तिब्बत से शुरू हुई भीषण अचानक आई बाढ़ बुधवार को मध्य नेपाल में पहुंची थी। इससे कई कस्बे और गांव तबाह हो गए, महत्वपूर्ण पुल बह गए और पानी के तेज बहाव से करीब एक दर्जन पनबिजली परियोजनाएं प्रभावित हुईं। बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया था कि महाराष्ट्र के कम से कम 114 लोग नेपाल में फंसे हुए हैं, जिनमें से 53 के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

Glowing Skin के लिए जादू है Kesar और Aloe Vera, इस Homemade Night Gel से बढ़ाएं अपनी Natural Beauty

Rahul Gandhi होंगे 2029 में INDIA गठबंधन के पीएम उम्मीदवार: पी विश्वनाथन

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री चेहरा: मंत्री विश्वनाथन

Nepal Glacier टूटने से Tibet सीमा पर मची भारी तबाही, China ने जारी किया आकलन