गृह मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में तेजी आई: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि जब वह गृह विभाग संभाल रहे थे, उस दौरान 40,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई थी और यह एक ‘रिकॉर्ड’ है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता 2022 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। साल 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में भी फडणवीस ने गृह विभाग का कार्यभार संभाला था।

उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान पुलिस में 40,000 से अधिक भर्तियां की गईं। यह एक तरह का रिकॉर्ड है। हमने सभी प्रकार के पदों को भरा, यह सुनिश्चित किया कि पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कोई कमी न हो।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | नरसंहार का इतिहास रखने वाला देश हमें न सिखाए, UN में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा

शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण, राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर नितिन गडकरी का तीखा पलटवार

Spying Scandal ने Southampton को डुबोया, Playoff Final से बाहर, Players भी करेंगे केस

Wimbledon से पहले Tennis जगत को बड़ा झटका, Injury के कारण Carlos Alcaraz टूर्नामेंट से बाहर