महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: नयी सरकार के गठन के लिए सभी की निगाहें राजभवन की ओर टिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

मुंबई। उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, अब सभी की निगाहें राजभवन पर टिकी हैं कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कब आमंत्रित करते हैं। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के 55 विधायकों के सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ बगावत करने के बाद राज्य में सरकार बदलने की नौबत आई है।

इसे भी पढ़ें: बेदर्द गर्मी का जुल्म सह रहे दिल्लीवालों को बारिश ने दिलाई राहत, मानसून की दस्तक के साथ बदला मौसम

ठाकरे ने कहा कि वह खुश हैं कि वह औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने के अपने पिता के सपने को पूरा कर पाए। उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल ने बुधवार को इन दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, पार्टी के कई नेताओं ने मिठाइयां भी बांटीं। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के आज बृहस्पतिवार को अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने, पार्टी की आगे की रणनीति सहित विभिन्न जानकारियां मीडिया के साथ साझा करने की उम्मीद है। 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे फडणवीस के एक बार फिर इस पद पर काबिज होने की उम्मीद है।

सूरत और गुवाहाटी के बाद गोवा के एक लग्ज़री होटल में ठहरे बागी विधायक एकनाथ शिंदे के भी जल्द ही मुंबई पहुंचने की संभावना है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि शिंदे का नेतृत्व वाला समूह किसी पार्टी से हाथ मिलाएगा या नहीं। शिंदे ने बुधवार रात एक बार फिर दोहराया था कि वह शिवसैनिक हैं और हमेशा शिवसेना में ही रहेंगे। इस बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल के सचिव राजेंद्र भागवत ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को विधानसभा का कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा, क्योंकि इसे शक्ति परीक्षण की वजह से बुलाया जा रहा था, लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना के बागी विधायकों के जल्द ही मुंबई लौटने की खबरों के बीच पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र