नाटकीय मोड़ पर पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी घटनाक्रम, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे

By अनुराग गुप्ता | Jun 22, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। शिवसेना अपने विधायकों को एकजुट करने में नाकामयाब होती हुई दिखाई दे रही है। इसके संकेत शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत के बयान से मिल रहे हैं। दरअसल, संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

नेताओं को एकजुट नहीं कर पाई शिवसेना !

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है। संजय राउत के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। माना जा रहा है कि शिवसेना अपने विधायकों को एकजुट करने में कामयाब नहीं हो पाई है। इसके संकेत इस बात से भी दिखाई दे रहे हैं कि शिवसेना ने जब अपने विधायकों के एक होटल में शिफ्ट किया तो महज 10-12 विधायक ही होटल पहुंचे हैं। 

इसे भी पढ़ें: विधायकों को एकजुट नहीं कर पा रही शिवसेना ! संजय राउत ने विधानसभा भंग करने के दिए संकेत, कही यह अहम बात 

इसके अलावा बीते दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जब पार्टी नेताओं और विधायकों की आपात बैठक बुलाई थी तो उसमें महज 20 विधायक ही पहुंचे थे और 35 विधायक नदारद रहे। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 55 विधायक हैं। जिनमें से आधे से ज्यादा विधायक तो उद्धव ठाकरे की बैठक में ही नहीं पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल