Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल का ऐलान, हम शिंदे के साथ, जयंत पाटील की जगह तटकरे होंगे NCP के प्रदेश अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

एक ओर जहां एनसीपी में बगावत के बाद शरद पवार एक्शन ले रहे हैं। तो वही अजित पवार गुट ने भी नई शुरुआत कर दी है। अजित पवार गुट में शामिल प्रफुल्ल पटेल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ तौर पर कहा कि हम शिंदे और भाजपा सरकार के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एनसीपी अजित पवार के नेतृत्व में नई शुरुआत करेगी। अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता है। उन्होंने संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें: NCP अध्यक्ष शरद पवार पहुंचे सतारा, पार्टी में फूट के बाद रैली को संबोधित कर देंगे कड़ा संदेश

शरद पवार का बड़ा एक्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनील तटकरे और  प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं। 

प्रमुख खबरें

कागज के टुकड़े जान नहीं बचाते...पाकिस्तान-तुर्की डील के बाद सऊदी पर दमकर दहाड़ा भारत का दोस्त

गड्ढों का नामकरण सामाजिक योजना (व्यंग्य)

Jharkhand paper leak: सरकार संग वार्ता बेनतीजा रही, प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

Davis Cup में South Korea से भिड़ेगा भारत, 18-19 सितंबर को होगा मुकाबला