Maharashtra: राहुल गांधी ने दिखाया 'एक हैं तो सेफ हैं' का कांग्रेस वर्जन, अडानी-मोदी पर किया सीधा वार

By अंकित सिंह | Nov 18, 2024

लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि महाराष्ट्र चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए और अनुमान है कि 1 अरबपति को 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं। सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है? जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं। वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है।

इसके साथ ही राहुल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना होगी। 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा। बेरोजगारों को हर महीने 4000 रुपए की मदद। ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि धारावी की जमीन वहां रहने वाले लोगों की है। वे वहां वर्षों से रह रहे हैं। धारावी को कन्वर्ट करने में कई सारी समस्याएं हैं। मैंग्रोव की जमीन छीनी जा रही है। एक व्यक्ति के लिए सारे नियम बदल दिए गए। देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, डिफेंस इंडस्ट्री, धारावी सारा कुछ उस एक व्यक्ति को सौंपा जा रहा है, जिसका प्रधानमंत्री से पुराना रिश्ता है। अडानी ये काम अकेले नहीं कर सकते। वो प्रधानमंत्री की मदद लिए बिना धारावी की जमीन लोगों से नहीं ले सकते हैं। महाराष्ट्र का धन यहां की जनता को मिलेगा या फिर एक व्यक्ति को मिलेगा- यही चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का तंज, उनके संसद में आने के बाद से गिरा लोकसभा में बहस का स्तर

राहुल ने कहा कि हर कोई जानता है कि अडानी टेंडरिंग प्रक्रिया कैसे काम करती है। हर कोई जानता है कि लोगों पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई, ईडी, आईटी विभाग का उपयोग कैसे किया जाता है। मुंबई हवाई अड्डे पर, हमने एक उदाहरण देखा; यह और बात है कि मीडिया इसे रिपोर्ट नहीं करना चाहता। लेकिन असल बात तो यह है कि पूरा देश जानता है कि श्री अडानी को पीएम मोदी का पूरा समर्थन प्राप्त है और वह जो चाहते हैं, उन्हें मिलता है।

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा