Maharashtra : ठाणे में 2.95 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू उत्पाद जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

पुलिस ने ठाणे जिले में तीन ट्रकों से 2.95 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पाद जब्त किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए गुटखा और तंबाकू उत्पादों की अनुमानित कीमत 2.95 करोड़ रुपये है जबकि कंटेनर ट्रकों की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है। पुलिस ने राजस्थान के रहनेवाले तीनों आरोपियों ताहिर सिताब खान (41), मोहम्मद तारिफ हबीब खान (24) और जाहुल यासीन हक (37) को भारतीय दंड संहिता, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 और एफडीए नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Sweat और Humidity में भी नहीं खिसकेगी बिंदी, आजमाएं ये Best Beauty Hacks

यह कभी न भूलने वाला पल...जापान के राजदूत ने गंगा में लगाई डुबकी

Delhi IMD Weather Alert | देशभर में बदला मौसम का मिजाज! IMD ने दिल्ली, UP, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया

Money Laundering Case: TMC MP नदीमुल हक के ठिकानों पर ED Action, क्या है सांप्रदायिक तनाव का कनेक्शन?